Rahul Gandhi on the ‘Melody’ Gift: PM is distributing ‘Melody’—while a ‘storm’ rages across the country!
RAHUL GANDHI ON MELODY GIFT: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुँचे है।
यह प्रधानमंत्री मोदी की इटली की पहली द्विपक्षीय यात्रा और कुल मिलाकर तीसरी इटली यात्रा है।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इटली की पीएम मेलोनी के दिए कैंडी उपहार को लेकर हमला बोला है।
उन्होंने इस कृत्य को नेतृत्व नहीं, बल्कि एक नौटंकी करार दिया है।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे है।
किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, पीएम हंसकर रील बना रहे हैं, और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

