MIDDLE EAST WAR : ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या पर ₹500 ईनाम देगा ईरान

Date:

MIDDLE EAST WAR : Iran to offer ₹500 reward for killing Trump and Netanyahu

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए हैं। एक तरफ ईरान की संसद में ऐसा बिल तैयार हो रहा है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को मारने वाले को ₹500 करोड़ तक का इनाम देने की बात कही गई है। दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान पर होने वाला बड़ा सैन्य हमला फिलहाल रोक दिया है।

ईरान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने सरकारी टीवी पर खुलकर कहा कि संसद में “पारस्परिक कार्रवाई” वाला बिल तैयार हो रहा है। इसके मुताबिक जो भी ट्रम्प, नेतन्याहू या अमेरिकी सेंटकॉम कमांडर को निशाना बनाएगा, उसे 50 मिलियन यूरो यानी करीब 500 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

ईरान इसे अपने नेताओं की मौत का बदला बता रहा है। इस बयान के बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई है।

इधर डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने ईरान पर होने वाला बड़ा हमला फिलहाल टाल दिया है। ट्रम्प के मुताबिक कतर, UAE और सऊदी अरब के नेताओं ने उनसे बातचीत कर सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की थी क्योंकि ईरान के साथ बैकडोर बातचीत जारी है।

हालांकि खतरा अभी टला नहीं है। ट्रम्प ने अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। साफ कहा गया है कि अगर बातचीत फेल हुई तो “एक पल की नोटिस” पर ईरान पर बड़ा हवाई हमला शुरू हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक तेहरान ने अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा है जिसमें परमाणु हथियारों से दूरी और प्रतिबंध हटाने जैसी शर्तें शामिल हैं। लेकिन हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि दुनिया की नजर अब सिर्फ इस बात पर टिकी है कि बातचीत होगी या युद्ध।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related