CG CRIME : Son stabs his parents with a sickle…
भिलाई। भिलाई के जामुल इलाके में मोबाइल को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि बेटा अपने ही मां-बाप का दुश्मन बन गया। 22 साल के युवक ने गुस्से में घर में रखा हंसिया उठाया और माता-पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक पिता बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बेटे ने मोबाइल मांगा। पिता ने बाद में देने की बात कही तो युवक भड़क गया। देखते ही देखते उसने हंसिए से पिता पर हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी नहीं छोड़ा। हमले में मां के हाथ की नस कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और काफी मशक्कत के बाद युवक को रस्सी से बांधकर काबू किया।
घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

