NAUTAPA 2026 : Now there will be scorching heat!
रायपुर डेस्क। उत्तर भारत में अब असली गर्मी की एंट्री होने वाली है। 25 मई से 2 जून तक चलने वाला ‘नौतपा’ इस बार लोगों के पसीने छुड़ाने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन 9 दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है और सड़कें तवे की तरह तपेंगी।
नौतपा यानी साल के वो 9 दिन जब सूरज सबसे ज्यादा आग उगलता है। इस दौरान सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में हीटवेव का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है।
सिर्फ गर्मी ही नहीं, इस बार उमस भी लोगों को बेहाल करेगी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी भरी हवाओं की वजह से पसीना सूखेगा नहीं और शरीर ज्यादा थका हुआ महसूस करेगा। डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
हालांकि राहत की खबर ये है कि नौतपा खत्म होते ही मानसून की एंट्री शुरू हो जाएगी और फिर लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिल सकती है।

