PETROL DIESEL PRICE HIKE: तेल की कीमतों पर फिर लगी आग! जनता बेहाल

Date:

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: Oil prices skyrocket once again! The public is in distress.

PETROL DIESEL PRICE HIKE: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते देश में मंगलवार को पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में एक बार फिर इज़ाफ़ा हुआ है।

आम जनता को झटका देते हुए सरकार ने एक ​बार फिर पेट्रोल 90 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा कर दिया है।

आपको बता दें 5 दिन पहले ही पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा किया गया था।

आपको बता पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। गौरतलब है ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब 30 डॉलर बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के कारण तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है जिसकी वसूली आम जनता से की जा रही है।

अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं

एक ही हफ्ते में ईंधन के दामों में कुल मिलाकर करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी से माल ढुलाई बढ़ सकती है जिससे हर चीज महंगी होगी।

इसी के असर से आवश्यक वस्तुओं, सब्जियों, फलों और रोजमर्रा के सामानों के परिवहन की लागत बढ़ेगी। इसका असर ये होगा कि आने वाले सप्ताह में खुदरा महंगाई में एक बार फिर बड़ा उछाल आ सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related