CHHATTISGARH : A farmer has grown such rice that there are claims about it that it can even prevent cancer.
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने खेती से लेकर मेडिकल जगत तक हलचल मचा दी है। कौंदकेरा गांव के किसान योगेश्वर चंद्राकर ने ‘संजीवनी’ नाम का ऐसा खास धान उगाया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है। सिर्फ यही नहीं, ये चावल एनीमिया और शुगर मरीजों के लिए भी फायदेमंद बताया जा रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस धान पर वैज्ञानिक परीक्षण भी हो चुके हैं और इसकी मांग अब छत्तीसगढ़ से निकलकर दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा तक पहुंच गई है। किसान पूरी तरह जैविक तरीके से इसकी खेती कर रहे हैं और इस ‘संजीवनी चावल’ ने अब देशभर का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

