Rahul Gandhi CG Visit: Rahul Gandhi may visit Chhattisgarh.
RAHUL GANDHI CG VISIT: रायपुर के चंपारण में 21 जून से 30 जून तक कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा सकता है।
इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के छत्तीसगढ़ दौरे की संभावना जताई जा रही है।
इस शिविर में छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी शामिल किए जाने की तैयारी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्ताव भेजा जा चुका है और अब राहुल गांधी के कार्यालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
इस शिविर में हाल ही में नियुक्त 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन संचालन, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना बताई जा रही है।
यह पूरा कार्यक्रम कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी 2025-26 की रणनीति के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर फोकस कर रही है।
कांग्रेस का कहना है कि यह मॉडल गुजरात की संगठनात्मक रणनीति की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने पर जोर रहेगा।
पार्टी की रणनीति बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लाने, समय सीमा के भीतर समितियों का गठन करने और एससी, एसटी, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है।

