CG CRIME NEWS: लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी कांड में 2 दबोचे गए! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: 2 arrested in Lakshya Jewellers theft case!

CG CRIME NEWS: राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में करीब 90 लाख रुपए की चोरी मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक शातिर चोर है, जो पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।

यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दो नकाबपोश बदमाश बाइक से दुकान पहुंचे और कटर की मदद से ताला काटकर अंदर घुस गए।

आरोपी करीब आधे घंटे तक दुकान के भीतर रहे और सोने के जेवर बैग में भरकर फरार हो गए।

रविवार को दुकान बंद होने के कारण चोरी की जानकारी सोमवार सुबह दुकान खुलने पर पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों आरोपी आराम से चोरी करते दिखाई दिए।

पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए आरोपियों से शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

 करीब 20 दिन पहले पुलिस ने दुकान संचालक को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सेंट्रल लॉक सिस्टम लगाने की सलाह दी थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related