YOGI CABINET EXPANSION: योगी कैबिनेट के विस्तार से सियासी हलचल तेज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Yogi Cabinet Expansion: Political Buzz Intensifies Following Cabinet Reshuffle!

YOGI CABINET EXPANSION : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने के बाद आज दोपहर 3 बजे लखनऊ के लोकभवन में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल में वर्तमान में खाली पड़ी 6 सीटों को भरने के लिए यह विस्तार किया जा रहा है, जिसे क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा में आए ऊंचाहार से विधायक और अखिलेश यादव के बेहद करीबी मनोज पांडे का नाम कैबिनेट मंत्री के तौर पर लगभग तय माना जा रहा है।

वहीं, कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल प्रयागराज की कद्दावर नेता हैं और माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद से वे खुलकर योगी सरकार के समर्थन में खड़ी नजर आई थीं।

इन दोनों को शामिल कर भाजपा ब्राह्मण और पाल समाज को एक बड़ा राजनीतिक संदेश देना चाहती है।

यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के बड़े जाट चेहरे भूपेंद्र चौधरी की मंत्रिमंडल में वापसी लगभग तय है।

दलित चेहरा और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण का कद भी पार्टी बढ़ा सकती है।

इसके साथ ही सुरेश पासी, आशा मौर्य और सुरेंद्र दिलेर के नामों पर भी गंभीरता से चर्चा चल रही है।

योगी सरकार में अति पिछड़ा वर्ग से हंसराज विश्वकर्मा और पिछड़े वर्ग से कैलाश लोधी व जाट समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

पश्चिमी यूपी से अशोक कटारिया और हाथरस से सुरेंद्र वाल्मीकि के नाम भी रेस में हैं।

इस विस्तार के जरिए भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले अपने सामाजिक समीकरणों को और अधिक मजबूत करना चाहती है ताकि विपक्षी खेमे की चुनौतियों से निपटा जा सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related