THALAPATHY VIJAY : Oath postponed… Vijay supporter sets himself on fire
नई दिल्ली। तमिलनाडु की सियासत में बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है. टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत का आंकड़ा अब भी दूर है. इसी वजह से थलपति विजय का संभावित शपथ ग्रहण टल गया. सरकार गठन में हो रही देरी ने समर्थकों की बेचैनी बढ़ा दी है.
इसी बीच विजय का एक कट्टर समर्थक इतना भावुक हो गया कि उसने खुद को आग लगा ली. युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. उधर बढ़ते तनाव के बीच नेताओं ने विजय से अपील की है कि वे अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करें. अब सबकी नजर इस पर है कि तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता कब साफ होगा.

