PATNA BREAKING : 10 हजार BPSC अभ्यर्थी सड़कों पर, पुलिस एक्शन से पटना में हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PATNA BREAKING : 10,000 BPSC candidates on the streets, police action creates panic in Patna

पटना। पटना में आज सियासी हलचल के बीच सड़कों पर बड़ा बवाल देखने को मिला। कल तक जहां नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की चर्चा थी, वहीं आज BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस की लाठियां बरसती नजर आईं। शिक्षक भर्ती TRE 4.0 के विज्ञापन की मांग को लेकर करीब 10 हजार छात्र सड़कों पर उतर आए और देखते ही देखते पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया।

Bihar Public Service Commission की शिक्षक भर्ती को लेकर नाराज अभ्यर्थियों का हुजूम पटना कॉलेज से निकलकर डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज के दौरान कई छात्र एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े और मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

छात्रों का आरोप है कि सरकार TRE 3 की प्रक्रिया लंबी खींच रही है, जबकि लाखों युवा TRE 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। डोमिसाइल नीति और रिक्तियों की संख्या सार्वजनिक करने की मांग भी तेज हो गई है। अब पटना की सड़कों पर शुरू हुआ यह आंदोलन आगे और बड़ा रूप ले सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related