CG PROPERTY NEWS: घर बैठे देखें अपनी जमीन का खसरा-खतौनी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PROPERTY NEWS: View Your Land’s Khasra-Khatoni from the Comfort of Your Home!

CG PROPERTY NEWS : Chhattisgarh में  राज्य गठन के बाद पहली बार जमीन के लगभग सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिए गए हैं।

5 मई तक रायपुर समेत पूरे प्रदेश के गांवों के 5.87 करोड़ से अधिक खसरा रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जा चुके है।

अब लोगों को तहसील और पटवारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सरकार ने रजिस्ट्री में दर्ज मोबाइल नंबर को जमीन रिकॉर्ड से लिंक किया है।

ऐसे में रिकॉर्ड में किसी भी तरह की छेड़छाड़, बदलाव या संदिग्ध गतिविधि होने पर जमीन मालिक और संबंधित अधिकारियों को तुरंत SMS अलर्ट मिलेगा।

इससे फर्जीवाड़े और अवैध फेरबदल पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

राजस्व विभाग के अनुसार प्रदेश के 20,286 गांवों के खसरा रिकॉर्ड और 19,694 गांवों के नक्शों को स्कैन कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है।

नई तकनीक की मदद से राज्य के सभी 105 उप-पंजीयक कार्यालयों को तहसील कार्यालयों से ऑनलाइन जोड़ा गया है, जिससे जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा तेज होगा।

राज्य सरकार का दावा है कि अब लोग मोबाइल एप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए घर बैठे खसरा, बी-1 और अन्य दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्व मंत्री Tank Ram Verma ने कहा कि डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी और पेपरलेस बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : NMC ने छत्तीसगढ़ की 1530 MBBS सीटों को दी मंजूरी

CHHATTISGARH : NMC approves 1530 MBBS seats in Chhattisgarh रायपुर।...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : बस्तर डूबा, रायपुर सूखा!

CHHATTISGARH RAIN ALERT : Bastar submerged, Raipur dry! रायपुर. बारिश...