CG CHILD TRAFFICKING : 5 हजार में बिके मासूम! मां-बाप ने बेचा …

Date:

CG CHILD TRAFFICKING : Innocent children sold for 5,000 rupees! Parents sold…

कबीरधाम। कबीरधाम जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मासूम बच्चों की कीमत सिर्फ 5 से 6 हजार रुपए लगाई गई। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शुरुआती जांच में अपने ही माता-पिता के इस खेल में शामिल होने की बात सामने आ रही है।

शिकायत मिलते ही Chhattisgarh Police ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोप है कि बच्चों को गांव से दूर ले जाकर मजदूरी कराई जा रही थी और बदले में परिवारों को पैसे दिए गए थे।

जांच में चेतन यादव और रवि यादव नाम सामने आए हैं, जिन पर बच्चों की खरीद-फरोख्त और बाल मजदूरी कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गंदे कारोबार में और कौन-कौन शामिल है।

इस खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और मानव तस्करी के एंगल से भी जांच तेज कर दी गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related