SINGHDEO REACTION : मैं इस्तीफा नहीं दूंगी ! TS सिंहदेव के जवाब से बढ़ी सियासी गर्मी …

Date:

SINGHDEO REACTION : I will not resign! TS Singhdeo’s response raises political heat…

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद सियासत और गरमा गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कह दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, क्योंकि उनके मुताबिक यह हार नहीं है. ममता ने बीजेपी पर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए और कहा कि जब तक हार साबित नहीं होती, पद छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता.

ममता के इस बयान ने बंगाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद पद पर बने रहना संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक नहीं है. उन्होंने कहा कि बहुमत पाने वाली पार्टी को ही राज्यपाल सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं.

वहीं राहुल गांधी ने भी ममता के सुर में सुर मिलाते हुए बीजेपी पर जनादेश छीनने के आरोप लगाए. अब सवाल यही है… क्या ममता आखिरी दम तक कुर्सी बचाने की लड़ाई लड़ेंगी या बंगाल की राजनीति नया मोड़ लेने वाली है?

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related