PANIHATI VIDHAN SABHA ELECTION 2026: Ratna Debnath Gives TMC Sleepless Nights!
PANIHATI VIDHAN SABHA ELECTION 2026: बंगाल चुनाव में पनिहाटी विधानसभा सीट TMC का गढ़ माना जाता है।
पिछले 3 चुनावों से यहां TMC अपराजित रही है, लेकिन इस बार स्थितियां अलग हैं।
यहां से तीन बार के विधायक निर्मल घोष के बेटे तीर्थंकर घोष के सामने जो प्रत्याशी है, वो कोई राजनेता नहीं हैं बल्कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ हैं।
अगस्त 2024 में उनकी बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या हो गई थी। इस घटना का गुस्सा पूरे देश में देखने को मिला था।
उन्होंने खुद बीजेपी से संपर्क किया और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।
वही पनिहाटी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है।
पनिहाटी विधानसभा सीट चुनाव रिजल्ट: 8 राउंड की गिनती पूरी, जानें कौन आगे कौन पीछे
उम्मीदवार 8 राउंड तक काउंटिंग
रत्ना देबनाथ (BJP) 56167 से आगे है
तीर्थंकर घोष (TMC) 35704 से पीछे है
सुभाशीष भट्टाचार्य (Congress) 706 पीछे है
कालतन दासगुप्ता (CPI-M) 14729 पीछे है
स्वामीनाथ कोरी (BSP) 113 पीछे है
पश्चिम बंगाल की पानीहाटी सीट पर वोटों की गिनती दिलचस्प मोड़ पर है।तीर्थंकर घोष को बड़ा झटका लगा है। वह 20463 वोटों के भारी अंतर से पीछे हैं। वही BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ आगे चल रही हैं।

