TVK CONGRESS ALLIANCE : Vijay’s father makes open offer to Congress
रायपुर डेस्क। तमिलनाडु की सियासत में चुनाव नतीजों के बीच एक और बड़ा धमाका हो गया है। थलापति विजय की पार्टी TVK पहली ही बार में सत्ता के बेहद करीब पहुंच गई है और अब सरकार बनाने के समीकरण तेज हो गए हैं। इसी बीच विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
विजय के पिता ने कांग्रेस को खुला ऑफर देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सालों तक दूसरों को समर्थन देकर खुद को कमजोर किया है, लेकिन अब वक्त बदलने का है। उन्होंने साफ कहा विजय कांग्रेस को फिर से ताकत दिलाने के लिए तैयार हैं।
सूत्रों की मानें तो अगर TVK बहुमत से थोड़ा पीछे रहती है, तो कांग्रेस समर्थन देने पर विचार कर सकती है। दूसरी तरफ AIADMK ने भी संकेत दिए हैं कि अगर मकसद DMK को सत्ता से दूर रखना है, तो वह भी नए समीकरणों के लिए दरवाजा बंद नहीं करेगी।
यानी तमिलनाडु में अब सिर्फ चुनाव नहीं, सत्ता का असली खेल शुरू हो चुका है। बड़ा सवाल क्या थलापति विजय अब कांग्रेस के सहारे सीएम की कुर्सी तक पहुंचेंगे?

