MK STALIN LOST KOLATHUR SEAT : Stalin’s fort collapses!
तमिलनाडु चुनाव से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिस कोलाथुर सीट को एमके स्टालिन का अभेद्य किला माना जाता था, वही किला इस बार ढह गया। लगातार तीन चुनाव जीतने वाले मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को इस बार थलापति विजय की पार्टी TVK ने बड़ा झटका दे दिया।
स्टालिन को हराने वाला चेहरा भी बेहद खास है। TVK उम्मीदवार वी.एस. बाबू कभी स्टालिन के बेहद करीबी माने जाते थे। इतना ही नहीं, 2011 में बाबू खुद स्टालिन के चुनाव मैनेजमेंट का हिस्सा थे, लेकिन अब उसी पुराने साथी ने उनके राजनीतिक किले में सेंध लगा दी।
फरवरी 2026 में विजय की पार्टी जॉइन करने वाले बाबू ने कुछ ही महीनों में तमिलनाडु की राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।
यह सिर्फ एक सीट की हार नहीं, बल्कि तमिलनाडु की बदलती राजनीति का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है। अब सवाल सिर्फ एक क्या कोलाथुर की हार, स्टालिन युग के ढलने की शुरुआत है?

