CG CRIME NEWS: Woman’s Body Found in Torn Clothes—Rape Followed by Murder?
CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सिंगारपुर गांव के पास रविवार रात एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है
रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के पास एक महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है।
प्रारंभिक जांच में महिला का शव नग्न अवस्था और सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने के कारण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
साथ ही इलाके में संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
इस घटना के बाद सिंगारपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग इस वारदात से सहमे हुए हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

