CHHATTISGARH : Action taken against 44 employees on the first day of digital census
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना का बड़ा अभियान शुरू हो चुका है और इस बार पूरा सिस्टम हाईटेक मोड में नजर आ रहा है। मकानसूचीकरण और हाउस लिस्टिंग के पहले चरण में 51,300 प्रगणक और 9,000 पर्यवेक्षक राज्यभर में घर-घर पहुंचकर डेटा जुटा रहे हैं। यह अभियान 30 मई तक चलेगा और मोबाइल ऐप के जरिए 33 अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है।
पहले ही दिन Tokapal के दुर्गम गांव गाटम में पूरा सर्वे खत्म कर प्रशासन ने मिसाल पेश की, वहीं Raipur नगर निगम क्षेत्र में ड्यूटी से गायब 44 कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया गया। खास बात ये है कि 1.49 लाख से ज्यादा परिवार पहले ही खुद अपनी जानकारी डिजिटल तरीके से दर्ज करा चुके हैं।

