CG ROAD ACCIDENT NEWS: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत! 

Date:

CG Road Accident News: 3 members of the same family killed in a horrific road accident!

CG ROAD ACCIDENT NEWS: कोरबा में सोमवार की देर रात चांपा में चौथिया कार्यक्रम से लौटने वक़्त सोनी परिवार की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी।

इसहादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

बुधवारी निवासी सोनी परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार कार से वापस कोरबा लौट रहा था।

इसी दौरान ग्राम फरसवानी के पास अचानक तेज रफ्तार कार का नियंत्रण बिगड़ गया और बेकाबू कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी और सड़क किनारे खड़ी हाईवा में जा घुसी।

इस भीषण हादसे में कार में सवार ढाई साल की मासूम समेत मां-बेटे की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार मृतकों में मोंगरा सोनी, बेटा देवेंद्र सोनी 22 वर्ष और ढाई साल का मासूम प्रियांश शामिल हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चांपा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां उनका इलाज जारी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।

वही एक खुशियों भरा पारिवारिक कार्यक्रम कुछ ही पलों में मातम में बदल गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHARATMALA SCAM : घोटाले पर मंत्री का अल्टीमेटम

BHARATMALA SCAM : Minister's ultimatum on the scam रायपुर. रायपुर...

PREMASAI MAHARAJ THREAT : महाराज को जान से मारने की धमकी!

PREMASAI MAHARAJ THREAT : Death threat to Maharaj! रायपुर. रायपुर...