CG ACCIDENT : झपकी ने ली 2 जान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT : Nap took 2 lives!

राजनांदगांव. राजनांदगांव में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उर्स से लौट रहा एक परिवार अचानक हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी मालवाहक गाड़ी नेशनल हाईवे 930 पर पलट गई।

बीटेझर और पैंदुर के बीच हुआ ये हादसा इतना भयानक था कि मौके पर 2 लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर रातभर जागा हुआ था और उसे झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही ने पूरे परिवार को दर्द दे दिया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related