Sheesh Mahal 2.0: BJP releases photos of Kejriwal’s ‘Sheesh Mahal 2’…
Sheesh Mahal 2.0 : BJP नेता प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला और उन पर दूसरा ‘शीश महल’ बनाने का आरोप लगाया है जिसके बाद दिल्ली में एक बार फिर सियासत गरमा गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना ‘रहमान डकैत‘ से करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अब उनकी असलियत समझ चुकी है।
BJP का कहना है कि जो केजरीवाल कभी सादगी से रहने का दावा करते थे, वे अब करोड़ों की सुख-सुविधाओं वाले बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।
इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के नए घर की कुछ तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए उनके रहन-सहन पर गंभीर सवाल उठाए।

बीजेपी ने इस घर को ‘शीश महल 2’ का नाम दिया है।

