Jairam Ramesh on Pawan Khera: We will challenge the High Court’s verdict in the Supreme Court!
Jairam Ramesh on Pawan Khera: कांग्रेस पार्टी के राज्य सभा सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने गुवाहाटी हाई कोर्ट से पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया की पार्टी उनके साथ मुस्तैदी से खड़ी है।
कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया है कि पवन खेड़ा को न्याय दिलाने में वे सफल होंगे।
कांग्रेस ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय की ओर से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने की बात कही।
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि धमकी और डराने-धमकाने की राजनीति पर न्याय की विजय होगी।

