Babu Khemani Raid News: Expensive Cars and Assets Worth Crores Uncovered!
Babu Khemani Raid News: ऑनलाइन सट्टा एप ‘3 Stumps’ से जुड़े बड़े नेटवर्क के मास्टरमाइंड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर छापेमारी के दौरान पुलिस को 5 महंगी कारों और परिवार की करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा हुआ।
सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस की टीम को घर में बाबू और करण की पत्नियों के अलावा उसकी मां भी मिली।
इस छापेमारी में पुलिस को मारुति एनक्लेव में मकान के अलावा रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम, महासमुंद – बागबाहरा मेनरोड में 1 एकड़ जमीन के अलावा बीएमडब्ल्यू, क्रेटा सहित अन्य ब्रांड की 5 महंगी कारें मिली है।
पुलिस ने बाबू और करण के अलावा उसके पिता के बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। बाबू और करण ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के लिए अलग-अलग नाम से 50 से अधिक आईडी बनाए थे। कई म्यूल खातों का भी इस्तेमाल किया गया है।

