CHHATTISGARH : Treasure found in Bastar!
बस्तर। बस्तर के गांवों से एक ऐसी खोज सामने आई है, जो इतिहास के कई राज खोल सकती है। ‘ज्ञानभारतम’ सर्वे अभियान के दौरान बेसोली के बोड़नपाल और कोलचुर गांव में प्राचीन ताड़पत्र पांडुलिपियां मिली हैं।
ये पांडुलिपियां सालों से ग्रामीणों के पास सुरक्षित थीं, लेकिन अब जाकर सामने आई हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इनमें चिकित्सा, ज्योतिष और पारंपरिक जीवनशैली से जुड़ी अहम जानकारी दर्ज है।
अब एक्सपर्ट्स इनकी जांच करेंगे कितनी पुरानी हैं, किस भाषा में लिखी गई हैं और इनमें क्या-क्या राज छिपे हैं, ये सब सामने आएगा। प्रशासन इन्हें सुरक्षित रखने और डिजिटल करने की तैयारी में जुट गया है।
अधिकारियों का कहना है कि गांवों में अभी भी ऐसे कई “खजाने” छिपे हो सकते हैं, जिन्हें खोजने का अभियान जारी है।

