CG POLICE CASE : SI पर रेप-वीडियो ब्लैकमेल का आरोप!

Date:

CG POLICE CASE : SI accused of rape-video blackmail!

सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस महकमे से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। एक शादीशुदा महिला ने SI कमल मैरिषा पर गंभीर आरोप लगाए हैं रेप, ब्लैकमेल और धमकी तक।

महिला का कहना है कि फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे अफेयर में बदल गई। SI ने खुद को अनमैरिड बताया, भरोसा जीता और संबंध बनाए। आरोप है कि इसी दौरान उसने चुपके से आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।

महिला का दावा है कि वह प्रेग्नेंट हुई, लेकिन SI ने बिना बताए दवा देकर गर्भपात करा दिया। बाद में उसे पता चला कि SI पहले से शादीशुदा है। जब उसने विरोध किया, तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप कराया गया।

महिला का आरोप है कि उसने कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं SI ने सभी आरोपों को झूठा बताया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related