Chemical Factory Blast: Fire Rages at Chemical Factory; Several Workers Injured
Chemical Factory Blast : गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया GIDC क्षेत्र में मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई।
इस हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में धुआं फैल गया और इसकी आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि विस्फोट किस वजह से हुआ।

