CG CRIME: FIR Filed Against 10 People, Including MLA Ramkumar Toppo, in Assault Case Against Naib Tehsildar!
CG CRIME: सीतापुर से बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई मामले में पुलिस ने विधायक राम कुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है।
नायब तहसीलदार तुषार मानिक का आरोप है कि विधायक के समर्थकों और खुद उनके द्वारा उनसे मारपीट की गयी और उनकी शर्ट को भी फाड़ दिया ।
पीड़ित नायब तहसीलदार ने मीडिया के सामने अपने चोट के निशान भी दिखाए. जिस वक्त नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई की गई, उस वक्त मौके पर SDM फागेश सिन्हा भी मौजूद थे।
बहरहाल, इस मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बड़ी बहन कोटछाल निवासी सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।
दोनों तरफ की शिकायतें पुलिस ने सुनी है. अब आगे की कार्रवाई का इंतजार दोनों पक्षों को है।

