TS SINGH DEO ON SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, SIR से लोकतंत्र होगा कमजोर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TS Singh Deo on SIR: Expresses objection to Supreme Court verdict; warns that SIR will weaken democracy!

TS SINGH DEO ON SIR: देश की राजनीति और वोटर लिस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ यानी SIR प्रक्रिया को पूरी तरह वैध है।

SIR को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM TS Singh Deo ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

पूर्व डिप्टी CM TS Singh Deo ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर आम नागरिकों के अधिकारों से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए पात्र मतदाताओं के नाम हटने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे लोकतंत्र कमजोर होगा।

उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार देता है और किसी भी पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है।

उन्होने यह भी कहा कि यदि बड़ी संख्या में लोगों के नाम सूची से हटते हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय होगा।

फिलहाल SIR को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माने के आसार हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related