CG VIRAL VIDEO : बीवी के लिए बाइक बनी स्ट्रेचर!

Date:

CG VIRAL VIDEO : Bike becomes stretcher for wife!

कवर्धा. कवर्धा से एक ऐसी कहानी सामने आई है जो दिल हिला देगी। यहां समलू मरकाम नाम का शख्स अपनी बीमार पत्नी को बचाने के लिए वो कर रहा है जो शायद ही कोई सोच सके। पैसे नहीं थे, एम्बुलेंस नहीं मिली… तो उसने अपनी मोटरसाइकिल को ही स्ट्रेचर बना दिया। पत्नी को बाइक पर बांधा और सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर कलेक्ट्रेट पहुंच गया. बस इस उम्मीद में कि कोई मदद मिल जाए।

पत्नी को थायराइड कैंसर है। इलाज के लिए रायपुर से लेकर कई जगहों तक भटक चुके हैं, लेकिन हर जगह पैसों की दीवार सामने आ गई। कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन कलेक्टर से मुलाकात तक नहीं हो पाई। निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

समलू का कहना है कि मंत्री, NGO हर जगह गया, लेकिन मदद न के बराबर मिली। अब हालत ये है कि दवाइयों के लिए भी पैसे नहीं हैं। डॉक्टरों ने नागपुर में ऑपरेशन बताया है, लेकिन करीब 2.30 लाख रुपये का खर्च है। समलू की बस एक ही गुहार है किसी तरह पत्नी की जान बच जाए।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related