WEST BENGAL ELECTION : Record voter turnout in Bengal, crossing 91%
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले ही चरण में जनता ने ऐसा वोट डाला कि सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए। शाम 6 बजे तक 91.35% वोटिंग दर्ज हुई, जो अपने आप में बड़ा संकेत मानी जा रही है। गांव से लेकर शहर तक लंबी कतारें दिखीं महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी ने जमकर हिस्सा लिया।
रघुनाथगंज सीट पर तो करीब 95% वोटिंग हुई, जो सबसे ज्यादा रही। हालांकि कुछ जगहों पर झड़प भी हुई, बीरभूम में CRPF पर पत्थरबाजी तक की खबर आई।
इधर ममता बनर्जी कह रही हैं कि ये बंपर वोटिंग उनकी जीत का संकेत है, तो वहीं अमित शाह ने दावा कर दिया कि बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बन रही है। कुल मिलाकर, पहले चरण ने ही साफ कर दिया है कि इस बार मुकाबला बेहद कांटे का है।

