RAIPUR SUICIDE CASE : प्रेम, धर्म और मौत! रायपुर केस में बड़ा खुलासा

Date:

RAIPUR SUICIDE CASE : Love, religion, and death! A major revelation in the Raipur case.

रायपुर। रायपुर के टिकरापारा से सामने आया ये मामला अब और भी गंभीर हो गया है। प्रेमी के घर फंदे पर मिली युवती की मौत के बाद परिवार ने बड़ा आरोप लगाया है कह रहे हैं कि उनकी बेटी पर धर्म बदलने का दबाव था।

परिजनों के मुताबिक, कविता ने अपना नाम बदलकर जोया रख लिया था और धीरे-धीरे अपने पुराने रीति-रिवाज भी छोड़ दिए थे। इसी बीच 19 अप्रैल की रात प्रेमी के घर दोनों के बीच विवाद हुआ और सुबह युवती की लाश फंदे पर मिली।

चौंकाने वाली बात ये है कि घटना की सूचना खुद प्रेमी ने पुलिस को दी, लेकिन अब उसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक मारपीट वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिससे मामला और उलझ गया है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है सुसाइड या दबाव की कहानी, सच क्या है ये जांच के बाद ही साफ होगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related