NIA COURT VERDICT : Punishment for playing terrorist games in jail!
बेंगलुरु. बेंगलुरु में जेल के अंदर रची गई आतंकी साजिश पर बड़ा फैसला आया है। NIA की स्पेशल कोर्ट ने 2023 के इस केस में मास्टरमाइंड टी. नसीर समेत 7 आरोपियों को दोषी करार दिया है।
सभी को 7 साल की सख्त कैद और 48 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
जांच में सामने आया था कि यह पूरा नेटवर्क लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था और जेल के अंदर ही युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की साजिश चल रही थी।
यही नहीं, बेंगलुरु में आतंकी हमले की तैयारी और जेल से नसीर को छुड़ाने की भी योजना बनाई गई थी।
NIA की जांच में हथियार, डिजिटल डिवाइस और कई बड़े खुलासे हुए, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया था। अब कोर्ट के फैसले के बाद इस पूरे मॉड्यूल पर बड़ा झटका माना जा रहा है।
