CG VIRAL VIDEO : आधी रात जंगल में टीचर! वीडियो से मचा बवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Teacher in the woods at midnight! Video sparks uproar

सरगुजा. सरगुजा के बतौली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शिक्षा जगत को हिला दिया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के एक हिंदी शिक्षक का आधी रात जंगल में युवती के साथ पकड़े जाने का वीडियो वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच शिक्षक अपनी कार में एक युवती के साथ लंकाडांड जंगल में थे। तभी वहां पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और मौके पर ही वीडियो बना लिया। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोगों की भीड़ देखकर युवती छुपने की कोशिश कर रही है, जबकि शिक्षक सवालों का जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले ने इलाके में नाराजगी बढ़ा दी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक शिक्षक आधी रात जंगल में क्या कर रहा था।

मामले के सामने आने के बाद स्कूल की छवि पर भी असर पड़ा है। लोगों ने संबंधित शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related