CHHATTISGARH : 27 अप्रैल को टकराव! विधानसभा में निंदा प्रस्ताव

Date:

CHHATTISGARH : Clash on April 27! Condemnation motion in the Assembly

रायपुर। महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति अब सड़क से विधानसभा तक पहुंच गई है। साय सरकार इस मुद्दे पर बड़ा सियासी दांव खेलने की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक, 27 अप्रैल को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। इस सत्र में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी है।

लोकसभा में बिल पास नहीं होने के बाद बीजेपी पहले ही आक्रामक हो चुकी है। रायपुर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं और अब मामला सीधे विधानसभा में उठेगा।

बताया जा रहा है कि सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में भी इसी दिन विशेष सत्र बुलाने की योजना है। यानी भाजपा शासित राज्यों में एक साथ कांग्रेस को घेरने की रणनीति तैयार हो चुकी है।

वहीं कांग्रेस भी पीछे हटने के मूड में नहीं है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि सदन में निंदा प्रस्ताव का जोरदार जवाब दिया जाएगा। ऐसे में 27 अप्रैल को विधानसभा का सत्र काफी हंगामेदार रहने के संकेत मिल रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH ACCIDENT : सरगुजा में मौत का रविवार!

CHHATTISGARH ACCIDENT : Sunday of death in Surguja! सरगुजा. छत्तीसगढ़...

RAIPUR BOMB ATTACK : घर के बाहर फेंका बम

RAIPUR BOMB ATTACK : Bomb thrown outside house रायपुर. रायपुर...

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

CHHATTISGARH: Supreme Court reprimands Chhattisgarh government रायपुर डेस्क। सुप्रीम कोर्ट...