KHARGE MODI STATEMENT : Kharge calls PM Modi a ‘terrorist’
नई दिल्ली। तमिलनाडु चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान बड़ा सियासी तूफान बन गया। चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा शब्द बोल दिया, जिसने तुरंत विवाद खड़ा कर दिया।
खड़गे ने कहा कि मोदी “आतंकवादी” हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती। बस फिर क्या था, बयान सामने आते ही राजनीति गरमा गई।
लेकिन कुछ ही देर बाद खड़गे बैकफुट पर नजर आए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने “आतंकवादी” नहीं कहा, बल्कि उनका मतलब था कि मोदी लोगों को “आतंकित” करते हैं। उन्होंने IT, ED जैसी एजेंसियों के इस्तेमाल का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष को डराया जाता है।
इधर बीजेपी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह बयान बेहद शर्मनाक है और इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए।
चुनाव के ठीक पहले आए इस बयान ने तमिलनाडु की राजनीति को और गरमा दिया है। अब देखना होगा कि इसका असर वोटिंग पर कितना पड़ता है।

