PM MODI VIDEO : रैली के बीच पीएम दुकान पर रुके, 10 रुपये की झालमुड़ी…

Date:

PM MODI VIDEO: PM stops at shop during rally, buys Rs 10 worth of Jhalmuri…

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल दौरे के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। झाड़ग्राम में रैली के बाद अचानक वो सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान पर रुक गए और वहां झालमुड़ी खाने लगे।

मजेदार पल तब आया जब दुकानदार ने पूछा प्याज खाते हैं? मोदी ने तुरंत जवाब दिया हां प्याज खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं। ये सुनते ही आसपास मौजूद लोग और दुकानदार हंस पड़े।

पीएम ने खुद जेब से पैसे निकालकर 10 रुपये की झालमुड़ी ली, जबकि दुकानदार मना करता रहा। करीब 10 मिनट तक मोदी दुकान पर रुके, बच्चों से मिले और झालमुड़ी भी शेयर की।

दुकानदार बिक्रम साव के लिए ये पल खास बन गया। उसने कहा कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान पर आएंगे। मोदी ने उसकी कमाई और पढ़ाई के बारे में भी पूछा।

इस बीच रैली में मोदी ने TMC पर जमकर हमला बोला और ‘परमानेंट सर्जरी’ जैसे बड़े बयान दिए। लेकिन सोशल मीडिया पर फिलहाल उनका ये झालमुड़ी वाला अंदाज ही सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related