RAIPUR BREAKING : Big reshuffle in Raipur BJYM!
रायपुर. रायपुर में बीजेपी ने युवाओं पर फोकस तेज कर दिया है। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई कार्यकारिणी का ऐलान होते ही संगठन में हलचल बढ़ गई है। शुभांकर द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष और आयुष शर्मा को सह मीडिया प्रभारी बनाकर पार्टी ने साफ संकेत दे दिया है कि अब ग्राउंड से लेकर सोशल मीडिया तक एक्टिव गेम खेलने की तैयारी है।
बताया जा रहा है कि ये नियुक्तियां जिला अध्यक्ष की सिफारिश और प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद हुई हैं। दोनों ही चेहरे लंबे समय से संगठन में एक्टिव रहे हैं और छात्र राजनीति से लेकर जमीनी काम तक उनकी पकड़ मानी जाती है।
पार्टी के अंदरखाने में इसे युवाओं को जोड़ने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। आने वाले समय में सोशल मीडिया कैंपेन और ग्राउंड एक्टिविटी के जरिए युवाओं को जोड़ने पर खास जोर रहेगा। नए पदाधिकारी भी साफ कह चुके हैं कि वे युवाओं के मुद्दे उठाने और संगठन को और मजबूत बनाने में पूरी ताकत लगाएंगे।

