UGC GUIDELINES 2026 : High alert after ragging deaths, strict instructions to colleges
रायपुर डेस्क। अब कॉलेजों की ढिलाई नहीं चलेगी। यूजीसी ने देशभर के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को साफ चेतावनी दे दी है कि छात्रों की सुरक्षा में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रैगिंग, फीस, एडमिशन और भेदभाव जैसे मुद्दों पर तुरंत सुनवाई के लिए ट्रांसपेरेंट कमेटी बनाना जरूरी कर दिया गया है। सिर्फ बनाना ही नहीं, उनकी हर मीटिंग का रिकॉर्ड वेबसाइट पर डालना भी अनिवार्य होगा।
2022 से 2024 के बीच रैगिंग से 51 छात्रों की मौत ने सिस्टम की पोल खोल दी है। इसी के बाद यूजीसी अब एक्शन मोड में दिख रहा है। कॉलेजों को सीसीटीवी से लैस करने और हर नियम का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है। साफ संकेत है अब गड़बड़ी मिली तो सीधा कार्रवाई तय है।

