Priyanka Gandhi on Women’s Reservation Bill: Takes a dig at PM Modi—it is not easy to mislead women!
Priyanka Gandhi on Women’s Reservation Bill : कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद Priyanka Gandhi ने लोकसभा में आज महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं झट से पहचान लेती हैं, और ये कोई भी महिला आपको बता देगी।
Priyanka Gandhi ने तीनों विधेयकों की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया है।
Priyanka Gandhi ने कहा की जल्दबाजी में ये संशोधन बिल लाकर और 2011 की जनगणना को आधार बनाकर प्रधानमंत्री ओबीसी वर्ग का हक छीन रहे हैं ।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि 2023 में जब मोदी सरकार ने यह बिल संसद में पेश किया था, तब हमने उसका समर्थन किया था। आज भी उस बिल में हमें कोई शक नहीं है। लेकिन मौजूदा संशोधन बिल का कांग्रेस समर्थन नहीं करेगी।
Priyanka Gandhi ने कहा अगर यह विधेयक पारित होता है तो समझ लीजिए कि इस देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
Priyanka Gandhi ने प्रधानमंत्री से पूछा कि आखिर आपको इतनी जल्दबाजी क्यों है?
उन्होंने कहा कि पीएम किस बात से घबरा रहे हैं। इस बात से न कि जब नई जनगणना होगी तो ओबीसी के नए आंकड़ें निकलेंगे तो पता चलेगा कि यह वर्ग कितना मजबूत है?
अमित शाह पर भी तंज कसते हुए Priyanka Gandhi ने कहा कि अगर चाणक्य होते तो शर्मसार होते।

