WOMEN RESERVATION : अखिलेश vs सरकार, ‘नारी नहीं नारा’ वाला वार

Date:

WOMEN RESERVATION : Akhilesh vs Government, the war of ‘women not slogans’

नई दिल्ली। महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ‘नारी’ को सिर्फ ‘नारा’ बनाने में लगी है।

अखिलेश ने साफ कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन जिस तरीके से इसे परिसीमन से जोड़ा जा रहा है, उस पर गंभीर सवाल हैं। उनका आरोप है कि सरकार जानबूझकर जनगणना और खासकर जातीय जनगणना को टाल रही है।

बहस के दौरान उन्होंने ये भी पूछा कि बीजेपी की सरकार जिन 21 राज्यों में है, वहां कितनी महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने संगठन में महिलाओं को जगह नहीं देती, वो उनके अधिकारों की बात कैसे कर सकती है।

वहीं कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना गलत है। उन्होंने मांग की कि इसे आसान बनाया जाए ताकि कानून पास होते ही लागू हो सके।

इस पूरे मुद्दे पर संसद में जोरदार बहस जारी है और आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव और तेज होने के संकेत हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गौठान में शराब भट्टी! कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

  रायपुर। रायपुर से बड़ी सियासी खबर सामने आई है।...

CG BREAKING : कांग्रेस में पद खत्म, बगावत शुरू

CG BREAKING: Posts abolished in Congress, rebellion begins रायपुर। छत्तीसगढ़...