RESULT 2026 : CBSE 10वीं रिजल्ट घोषित, देखें टॉपर्स और अपना रिजल्ट कैसे चेक करें

Date:

RESULT 2026 : CBSE 10th Result Declared, Check Toppers and How to Check Your Result

नई दिल्ली। CBSE ने 10वीं बोर्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है और लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस बार करीब 25 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसमें 92.6% छात्र पास हुए हैं।

रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि लड़कों का 85.70% ही पहुंच पाया। यानी करीब 6% से बेटियां आगे रहीं।

भोपाल के टॉपर्स ने इस बार कमाल कर दिया। सान्वी झा और आस्तिक पाठक ने 99.8% मार्क्स लाकर 500 में से 499 अंक हासिल किए और शहर में टॉप कर गए।

रीजन की बात करें तो दक्षिण भारत का दबदबा साफ दिखा। विजयवाड़ा जोन 99.60% के साथ नंबर वन रहा, जबकि तिरुवनंतपुरम और चेन्नई भी टॉप लिस्ट में रहे।

स्कूल रिजल्ट में भी जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया है।

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट्स और डिजिलॉकर पर चेक कर सकते हैं। जिनके पास इंटरनेट नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related