CHHATTISGARH : धमतरी में बुलडोजर एक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Bulldozer action in Dhamtari

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में वन विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए अवैध कब्जों पर सीधा बुलडोजर चला दिया। दक्षिण सिंगपुर वन परिक्षेत्र के पालगांव और गोंदलानाला इलाके में मंगलवार को वन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया और 116.596 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया।

जैसे ही टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची, अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपना सामान बचाने में जुट गए, तो कुछ ने विरोध भी किया। हालात कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गए, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली।

इस दौरान 54 अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए झोपड़ीनुमा मकानों को तोड़ दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि पहले ही नोटिस और चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन बावजूद इसके नए कब्जे किए जा रहे थे।

वन विभाग ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। आगे भी लगातार ऐसे अतिक्रमण हटाए जाएंगे और जंगल की जमीन को पूरी तरह खाली कराया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : सरकारी दफ्तरों पर 26 करोड़ का बिजली बकाया!

CHHATTISGARH : Government offices owe electricity bills worth Rs...

CG BREAKING : रायपुर में बड़ा अफसर बदला!

CG BREAKING: Big officer changed in Raipur! रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...