TRUMP HORMUZ DECISION : ट्रंप ने झुककर खोला होर्मुज

Date:

TRUMP HORMUZ DECISION : Trump bowed down and opened Hormuz

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बड़ा यू-टर्न सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अचानक होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का ऐलान कर दिया है। कुछ ही दिन पहले अमेरिका ने यहां नाकाबंदी कर दी थी और हजारों सैनिक व युद्धपोत तैनात कर दिए थे। लेकिन अब ट्रंप ने खुद कहा है कि चीन से बातचीत के बाद हालात बदल गए हैं। उनका दावा है कि चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया है, जिसके बाद अमेरिका ने रास्ता खोल दिया।

हालांकि अंदर की कहानी कुछ और भी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की नाकाबंदी पूरी तरह सफल नहीं रही। कई जहाज इसके बावजूद होर्मुज पार करते रहे, जिससे ट्रंप पर दबाव बढ़ने लगा।

अब ट्रंप कह रहे हैं कि होर्मुज हमेशा के लिए खुला रहेगा और इससे दुनिया को फायदा होगा, खासकर तेल सप्लाई पर असर नहीं पड़ेगा। लेकिन उनकी आखिरी लाइन यह भी साफ कर देती है कि मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। जरूरत पड़ने पर अमेरिका फिर सख्त कदम उठा सकता है।

यानि ऊपर से सब नॉर्मल दिख रहा है, लेकिन अंदरखाने टेंशन अभी भी बरकरार है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance...

SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में घमासान!

SUSHASAN TIHAR : Chaos in Sushasan Tihar! दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार...

RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : यूरोप टूर में रायपुर कारोबारी की मौत!

RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : Raipur businessman dies during Europe...

CHHATTISGARH : खाद के लिए हाहाकार!

CHHATTISGARH : Outcry for fertilizer! रायपुर। खरीफ सीजन शुरू होने...