Naxal Operation : CRPF को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Date:

Naxal Operation: Major Success for CRPF; Large Quantity of Explosives Recovered

Naxal Operation : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में CRPF जवानों ने सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

CRPF जवानों ने मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप की CRPF टीम द्वारा की गई है।

घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने पूरे जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित नक्सली गतिविधि या छिपे हुए नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

बता दे की केंद्र सरकार ने देश से वामपंथी उग्रवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा निर्धारित की थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related