Ganja Taskari News: ओसियन ग्रो गांजा’ के साथ तस्कर गिरफ्तार, कुरियर के जरिए सप्लाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ganja Taskari News: Smuggler Arrested with ‘Ocean Grow’ Marijuana; Supplied via Courier

 

Ganja Taskari News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कटोरा तालाब के पास पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय ड्रग नेटवर्क के तार सामने आने लगे हैं।

मुखबिर की सूचना पर  सिविल लाइन थाने की  टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को पकड़ा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पसरिचा (26 वर्ष) बताया, जो मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के मोवा इलाके में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से: 2.870 किलोग्राम गांजा, 114 ग्राम ‘ओसियन ग्रो गांजा’, 3000 रुपये नकद, Apple iPhone, प्लास्टिक जिपर पन्नी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू  की कुल कीमत लगभग 3.62 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस नारकोटिक एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत आरोपी से पूछताछ कर ड्रग नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है

आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के जरिए गांजा और ‘ओसियन ग्रो गांजा’ मंगवाता था।

इस खुलासे के बाद पुलिस अब संबंधित कुरियर कंपनियों से भी पूछताछ कर रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

रायपुर में इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि नशे का नेटवर्क अब नए तरीकों— जैसे कुरियर—का इस्तेमाल कर रहे है।

पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक बड़ी सफलता है, बल्कि यह शहर में फैलते नशे के खिलाफ एक सख्त संदेश भी है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related