CG LiDAR Cameras: Reining in Speed—No Mercy for Rule-Breakers Now
CG LiDAR Cameras : सड़कों पर तेज गाड़ी चलाई तो घर पहुंचेगा चालान:लेडार स्पीड कैमरों से अधिकारी रख रहे नजर, 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू
छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग ने पहली बार लेडार तकनीक से चलने वाले स्पीड कैमरों की शुरुआत की है। सड़कों पर तेज गाड़ी चलाने पर सीधे चालान घर पहुंचेगा।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 7 आधुनिक स्पीड कैमरे लगाए गए हैं।
वाई-फाई युक्त ये कैमरे 100 मीटर तक की दूरी पर चल रहे वाहनों की गति को सटीक रूप से माप सकते हैं।
दो लेन की सड़कों पर भी ये एक साथ कई वाहनों की निगरानी कर सकते हैं और इसकी पूरी जानकारी परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर सिस्टम में दर्ज होगी।
स्पीड कैमरों को रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और धमतरी जिले के प्रमुख मार्गों पर स्थापित किया गया है।
रायपुर में मरीन ड्राइव, वीआईपी रोड और मंदिर हसौद इलाके में कैमरे लगाए गए हैं।
इसके अलावा बिलासपुर बायपास, अंबिकापुर और जगदलपुर के मुख्य मार्ग और धमतरी जिले के कुरूद तहसील क्षेत्र को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है।
इन स्थानों का चयन ट्रैफिक दबाव और हादसों की घटनाओं को देखते हुए किया गया है।

