ASHA BHOSLE HEART ATTACK : लेजेंड सिंगर को हार्ट अटैक

Date:

ASHA BHOSLE HEART ATTACK : Legendary singer suffers heart attack

रायपुर डेस्क। म्यूजिक इंडस्ट्री से इस वक्त बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज सिंगर Asha Bhosle को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन उनकी हालत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। अस्पताल के बाहर मीडिया मौजूद है, लेकिन परिवार की तरफ से भी चुप्पी बनी हुई है।

आशा भोसले पिछले 70 सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उन्होंने करीब 16 हजार गाने गाए हैं और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

खबर सामने आते ही फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related