CSK News: Update on Dewald Brevis and Dhoni’s Comeback
CSK News : IPl 2026 में CSK के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अब फिट हो गए और शनिवार 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर आ सकते है।
ब्रेविस को आईपीएल 2025 में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर CSK ने जोड़ा था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच से पहले गुवाहाटी में अभ्यास के दौरान वह चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह शुरुआती तीन मैच नहीं खेल पाए।
वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ी MS Dhoni की वापसी को लेकर भी अच्छी खबर है। जानकारी के अनुसार, Dhoni ने हाल ही में फिटनेस टेस्ट दिया और जल्द ही एक और टेस्ट से गुजरेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मैदान पर उतर सकते है।

