Justice Arvind Kumar Verma Farewell : अरविंद कुमार वर्मा को भावभीनी विदाई, चीफ जस्टिस ने योगदान को सराहा

Date:

Justice Arvind Kumar Verma Farewell: Heartfelt Farewell Accorded to Justice Arvind Kumar Verma; Chief Justice Praises His Contributions

Justice Arvind Kumar Verma Farewell : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीश अरविदं कुमार वर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा भी उपस्थित रहे

रमेश सिन्हा ने उनके विधिक ज्ञान, निष्पक्षता एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना एवं योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके भावी जीवन हेतु शुभकामनाएँ दी।

अरविदं कुमार वर्मा ने अपने कार्यकाल में  कुल 9,800 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया, ये आंकड़े मात्र संख्यात्मक उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि उनके न्यायिक दृष्टिकोण एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

न्यायाधीश अरविदं कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में ईश्वर, मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं समस्त न्यायाधीशगण, परिवार, न्यायिक अधिकारीगण, सहयोगियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए।

न्यायाधीश अरविदं कुमार वर्मा का जन्म 08 अप्रैल, 1964 को अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में हुआ, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय बहुउद्देश्यीय विद्यालय, अंबिकापुर से प्राप्त की, तत्पश्चात अंबिकापुर महाविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर से विधि शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1994 में उन्होंने व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 के रूप में न्यायिक सेवा प्रारंभ की।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने घरघोड़ा, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में विभिन्न पदों पर कार्य किया एवं कॉमर्शियल कोर्ट के प्रथम न्यायाधीश के रूप में पदस्थ रहे हैं।

उन्होंने जगदलपुर, बिलासपुर एवं रायपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में भी सेवाएं प्रदान की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related